मारगोमुंडा में हर्षोल्लास से मनी
देवघर, मार्च 21 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित लहरजोरी, पिपरा, रामपुर, वलदाहा, मुरलीपहाड़ी, पंचरुखी, चमरबीघा, दुधानी, कानो, मारनी, चेतनारी, पंदनिया, जमुनियाटांड़, जोरासिमर, केराकुंडी, बनसीमी, घघरा, सिमरगढ़ा, बोरोटांड, बैजूटांड़, महुआटांड़, चेतनारी आदि गांव में शनिवार को ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ईद के मौके पर लोग अपने अपने गांव के ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अता कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बताया जाता है कि ईद उल फितर यानी खुशियों का पैगाम, ईद पर सभी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। रमजान के एक महीने बाद ईद का चांद खुशियों का पैगाम लेकर आता है और नमाज के साथ ही ईद का दिन शुरू हो जाता है। मीठी सेवईं और पकवानों की खुशबू ईद के त्योहार के मजे को दोगुना कर देती है, साथ में बड़ों से मिली ईदी से बड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.