देवघर, मार्च 24 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के नावाडीह गांव का जलमीनार पिछले कई महीने से खराब रहने से गांव में जलसंकट गहरा गया है। बताया जाता है कि मारगोमुंडा-लहरजोरी पीडब्लूडी मुख्य पथ के किनारे नावाडीह गांव के समीप 14 वें वित्त आयोग के तहत निर्मित जलमीनर पिछले कई महीने से बेकार पड़ा हुआ है। जलमीनार बेकार रहने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार चालू होने के वक्त ग्रामीण काफी खुश थे, जलमीनार से करीब दो दर्जन लोगों को पेयजल की सुविधा मिल रही थी, लेकिन जलमीनार बेकार होने के बाद ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को इन दिनों काफी दूर चापाकल से पानी लाकर पीने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलमीनार चालू कराने को प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.