देवघर, अप्रैल 10 -- मारगोमुंडा। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना घटित हो रही है। इसी क्रम में छातापाथर गांव में घर के बाहर रखी बाइक की चोरी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छातापाथर निवासी रंजीत भंडारी सैलून बंद करके अपने घर जा रहा था। जहां गांव के ही रावण मुर्मू से कुछ काम को लेकर वह घर के बाहर बाइक खड़ा करके रावण मुर्मू से मिलने गया था। जहां कुछ देर बाद जब घर के बाहर निकला तो बाहर में बाइक को खड़ा नहीं देख वह काफी घबरा गया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने के बाद पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत थाना में देखकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इधर थाना में बाइक चोरी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.