देवघर, जून 13 -- मारगोमुंडा। साहिबगंज जिला मुख्यालय में आयोजित 70 वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में मारगोमुंडा के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक शशि कपूर ने एक गोल्ड और एक ब्रांज पदक प्राप्त किया। थाना प्रभारी ने कहा कि 10 जून से लेकर 12 जून तक आयोजित पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में उन्हें भी शामिल होने का मौका मिला था। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने एक गोल्ड और एक ब्रांज पदक प्राप्त किया। कहा कि पदक प्राप्त होने से वे काफी उत्साहित हुए। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला। कहा कि प्रतियोगिता में नागेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में देवघर जिला के पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार रवि को एक गोल्ड, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कपूर को एक गोल्ड एक ब्रांज, पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार महतो को एक सिल्वर पदक प्र...