देवघर, मई 7 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा हटिया परिसर में वर्षों पूर्व निर्मित शौचालय बेकार साबित हो रहा है। शौचालय चालू नहीं रहने से हटिया में आने वाले विक्रेता और क्रेता सहित स्थानीय लोगों को शौच लगने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि मारगोमुंडा में प्रत्येक सप्ताह के रविवार और बुधवार को हटिया लगता है। हटिया लगने के लिए हटिया शेड और शौचालय का निर्माण कराया गया है। हटिया शेड में बैठकर लोग सब्जी दुकान लगाते हैं, लेकिन शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मारगोमुंडा हटिया में आसपास सहित दूर-दराज से किसान सब्जी बेचने के लिए दोपहर के वक्त आ जाते हैं, जिसे देर शाम तक सब्जी बेचने के लिए हटिया में दुकान लगाकर रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- हर महीने लाखों खर्च लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.