देवघर, जून 27 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मॉनसून कमजोर पड़ने से किसान हताश हैं। रामकुमार साह, सुबोध तिवारी, चंदन मरांडी, चांद हांसदा, अनवर अंसारी, शोहराब अंसारी आदि किसानों का कहना है कि सूबे में मॉनसून प्रवेश होने में करीब दो सप्ताह बीत गए, लेकिन मॉनसून अपना प्रभाव नहीं दिखा पा रहा है, जिस कारण किसान धान का बिचड़ा नहीं बो पाये हैं। मॉनसून प्रवेश करने के बाद बारिश नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान की खेती के लिए भौगोलिक दशा ठीक नहीं है। प्रखंड सुखाड़ की ओर बढ़ रहा है। मॉनसून कमजोर रहने के चलते धान के अलावे साग-सब्जियों की खेती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते प्रखंड क्षेत्र के किसान हताश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...