देवघर, मार्च 3 -- मारगोमुंडा। प्रखंड परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ शशि संदीप सोरेन और सीओ प्रभात कुमार ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दिया। बीडीओ ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। सीओ ने कहा कि होली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। सभी प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित व मर्यादित तरीके से होली मनाएं, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर कामदेव प्रसाद, मिथिलेश कुमार, जयप्रकाश मंडल, सुधीर मंडल, मुकेश कुमार, अरविंद बर्मन, कृष्णा दे, विपुल कुमार, पप्पू कुमार आ...