देवघर, फरवरी 3 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। दुमका में आयोजित झामुमो स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रखंड क्षेत्र के कई गांव से झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक रवाना हुए। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पारंपरिक तीर-धनुष टमाक ढोल-नगाड़े के साथ आदिवासी महिला-पुरुष परंपरागत वेशभूषा के साथ छोटी बड़ी में वाहनों में सवार होकर ढोल-नगाड़े बजाते हुए रवाना हुए। झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी ने कहा कि इस बार सबसे अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का महाजुटान होगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डुगू टुडू, प्रखंड सचिव मुर्शीद अली, कार्यकारिणी सदस्य सोहराब अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोबिन अंसारी, मुखिया प्रत...