सोनभद्र, मई 10 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन ब्लाक के अंतर्गत मारकुंडी-मीनाबाजार से जिला जेल को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जबकि जलजमाव और अतिक्रमण की वजह से आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और सुबह-शाम लगने वाले जाम से लोग त्रस्त हैं। स्थानीय रहवासी, राम अवतार, किशुन, विजय कुमार ने कहा कि घाघर नदी पुलिया के नवनिर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक संपर्क मार्ग की हालत लगातार खराब होती चली गई, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क की कराएं मरम्मत जल जीवन मिशन के तहत लगा पाइप टूट गया है। जिसके चलते सड़कों पर पानी भर गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से छोटी और बड़ी दोनो...