सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार शाम बेगूसराय से ओबरा की ओर जा रहा तारकोल से लदा टैंकर तीसरे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब दो सौ फीट गहरी खाईं में जा गिरा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालते हुए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गिरिडीह झारखंड निवासी 27 वर्षीय सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह बेगूसराय से टैंकर में तारकोल लादकर ओबरा जा रहा था। इसी बीच मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर शाम करीब साढ़े सात बजे टैंकर अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिसके बाद टैंकर के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। गुरमा चौकी प्रभारी अतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.