मारकुंडी घाटी की खाई में नवविवाहित दंपती के मिले सड़े-गले शव
सोनभद्र, जुलाई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ के नीचे रविवार सुबह गहरी खाई से एक नवविवाहित दंपती के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया। शवों के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टा मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की बात कह रही है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में एक महिला और एक पुरुष के शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव कई दिनों पुराने होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुके थे तथा उनमें कीड़े पड़ गए थे। शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अनुमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.