मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुरौल,एक संवाददाता। बिशनपुर श्रीराम पंचायत के मारकन गांव स्थित गोशाला, मशरूम उत्पादन केंद्र और भूसा गोदाम में बुधवार की शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतना भीषण थी कि सकरा थाना से पहुंची मिनी दमकल का पानी खत्म हो गया। इसके बाद जिला मुख्यालय से बड़ा दमकल मंगाया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि एक ही जगह पर मशरूम उत्पादन केंद्र, गोशाला और भूसा गोदाम था, जिसमें शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से गायों को खटाल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मशरूम उत्पादन केंद्र और भूसा गोदाम जलकर पूरी तरह से राख हो गया। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य कौशल किशोर शर्मा सहित ग्रामीणों ने पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.