बोकारो, जुलाई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत जिले में माय भारत स्वयंसेवकों के चयन के लिए पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के प्रत्येक प्रखंड में दो स्वयंसेवकों व माय भारत जिला कार्यालय, बोकारो में दो स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है व उसकी आयु 01 अप्रैल 2025 को 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं। स्वयंसेवकों की कार्यावधि दो वर्ष होगी। इच्छुक व पात्र युवा 01 अगस्त तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...