बरेली, अगस्त 7 -- जिले के 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं को माय भारत से जोड़ने के लिए सघन पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों को पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का भी अनावरण किया गया। बैठक में सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम में उनकी भागीदारी बढ़ाने को कहा गया। माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने बताया कि जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इन विभागों के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की योजनाओं का लाभ अध...