माय भारत से जुड़ेंगे गढ़वा के 66 हजार युवा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर
गढ़वा, जुलाई 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। माय भारत के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान में गढ़वा के 66 हजार युवाओं के जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान माय भारत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों जैसे नेतृत्व निर्माण, अनुभवात्मक शिक्षण सहित अन्य गतिविधियां की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.