शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- केंद्रीय बजट 2026-27 पर देश के युवाओं को अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल के तहत माय भारत पोर्टल पर 'माय भारत बजट क्वेस्ट 2026' की शुरुआत कर दी गई है। इस राष्ट्रीय स्तर की पहल के माध्यम से चयनित युवा प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया ने बताया कि बजट क्वेस्ट के अंतर्गत प्रतियोगिता का पहला चरण क्विज फॉर्मेट में मंगलवार से शुरू हो चुका है। इस राउंड में प्रतिभागियों को केंद्रीय बजट 2026-27 से जुड़े 30 सवालों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजीकृत युवा भाग ले सकते हैं। क्विज में शामिल होने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है। क्विज राउंड ...