माय भारत पोर्टल से जुड़ेंगे जिले के शिक्षण संस्थानों में चलेगा विशेष अभियान
मधुबनी, जुलाई 28 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों से लेकर पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने डीईओ को सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में युवाओं का गहन पंजीकरण कराने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अभियान एक जुलाई से 15 अगस्त तक निर्धारित है। राष्ट्रीय स्तर पर पांच करोड़ युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रत्येक संस्थान में एक माय भारत नोडल अधिकारी और एक कैंपस एंबेसडर नामित करने की रणनीति बनाई गई है। नोडल अधिकारियों एवं कैंपस एंबेसडर को आपस में जोड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.