फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद की प्रश्नोत्तरी माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गई है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने गुरुवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चुनौती को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण प्रश्नोत्तरी का है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद चयनित युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय प्रस्तुति में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। अगले व...