बुलंदशहर, मार्च 21 -- बुलंदशहर, संवाददाता। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए जनपद में माय भारत के तत्वावधान में भव्य आयोजन किए जाएंगे। शहीदी दिवस 23 मार्च के अवसर पर बुलंदशहर में देशभक्ति का जज्बा दिखेगा, जहां युवा दो से चार किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे। उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित ने बताया कि जिले में स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों पर आधारित क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा एक युवा ऐसा भी विषय पर शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता के जरिए युवाओं की प्रतिभा को मंच दिया जा रहा है। 22 मार्च को जिले भर में नागरिक चेतना श्रमदान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान जल स्रोतों की सफाई और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 23 मार्च को मुख्य कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.