बरेली, जनवरी 20 -- बरेली। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन माय इंडिया-माय वोट थीम पर किया जाएगा। जीआईसी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर सबसे अधिक नए मतदाता फार्म भरवाने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने 25 जनवरी को होने वाले 16वें मतदाता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्वीप आइकॉन, जिला पीडब्ल्यूडी आइकॉन, जिला थर्ड जेंडर आइकन को स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...