मुरादाबाद, जनवरी 25 -- मुरादाबाद। मतदाता दिवस के अवसर पर गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने 'माय इंडिया माय वोट' के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव जनभागीदारी पर टिकी होती है और मतदान उसका सबसे बड़ा माध्यम है। 'माय इंडिया, माय वोट' केवल एक नारा ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी और अधिकार दोनों का प्रतीक है। वोट देना केवल एक संवैधानिक कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल एवं शिवानी गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में अदीबा, नेहा, हुजैफा, छवि, सोनम, मारिया, अल्फिया, आदि ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.