जमशेदपुर, मार्च 18 -- मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें प्रीति एवं अजय कुमार, प्रिया कुमारी एवं राजा कुमार, अर्जुन संदिल एवं खुशबू कोटिया, ममता हेम्ब्रम एवं दुर्गा गोप और लक्ष्मी बेंच एवं रोहित कुमार शामिल हैं। शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन स्व. मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगोपाल चौधरी, हरेराम सिंह, ब्रिजभूषण सिंह, शंकर सिंघल एवं डॉ. डी.पी. शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। विवाह के साथ-साथ नवविवाहित जोड़ों के नए जीवन की शुरुआत के लिए संस्था की ओर से गृहस्थी में काम आने वाले लगभग सभी आवश्यक सामान उपहार स्वरूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.