गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। जिला मुख्यालय के पटेल चौक में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच गुमला द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन सहित कई जरूरी जांच की गई। शिविर में कुल 109 लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था,ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।मारवाड़ी युवा मंच गुमला ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और सहभागियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.