धनबाद, मार्च 16 -- झरिया। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से श्री श्याम प्रभु भवन में रविवार को कान जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट और इंसोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स के सहयोग से किया गया था। शिविर में इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों की टीम ने 48 लोगों के कानों की जांच की। जबकि 26 लोगों ने कानों की सफाई कराई। विशेषज्ञ टीम में कुंदन कुमार, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी एवं बेबी गोस्वामी आदि शामिल थे। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा के साथ शिविर के संयोजक यश अग्रवाल एवं चैतन्य अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.