धनबाद, मार्च 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से शुक्रवार को लाइफ लाइन हॉस्पिटल झरिया एवं असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लाईफ लाईन हॉस्पिटल में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (एच.पी.वी.) स्क्रीनिंग जांच शिविर आयोजित की गई। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ओपी अग्रवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। यदि महिलाएं समय-समय पर एचपीवी स्क्रीनिंग कराती रहें, तो इस बीमारी का प्रारंभिक चरण में ही पता लगाया जा सकता है और प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की। शिविर में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के शाहिला खान (गाइनी असिस्टेंट), पम्पा बाउरी, जुलीटा सरस (नर्सिंग स्टाफ), नेहरुल हक, विवेक कुमार त्रिवेदी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.