धनबाद, मार्च 1 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से दो मार्च को मातृ सदन झरिया व अस्पी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए मातृ सदन झरिया में निःशुल्क एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि एचपीवी. संक्रमण के पांच से आठ वर्ष के पश्चात यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का रूप ले सकता है। इसलिए समय पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.