चाईबासा, मार्च 9 -- चाइबासा। मारवाड़ी युवा मंच (चाईबासा जागृति शाखा) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर थाना की महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। समारोह का आयोजन सदर थाना में किया गया। वहां जागृति शाखा ने महिला पुलिस की बहादुरी और देश के प्रति सेवा के लिए उनकी सराहना की। जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका काम महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सदर थाना के प्रभारी ने भी जागृति शाखा का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सदस्य नीतू टिबरेवाल, मधु अग्रवाल आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.