धनबाद, फरवरी 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसके पूर्व हेटलीबांध स्थित मंच कार्यालय में मेरा वोट- मेरी पहचान विषय पर आकर्षक जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण किया गया। इसके बाद शाखा के सदस्यों ने हेटलीबांध, लाल बाजार, आमलापाड़ा एवं मानबाद सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर व जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में कहा कि निकाय चुनाव हमारे दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। सड़क, सफाई, जलापूर्ति और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर सही निर्णय तभी संभव है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, पूनम शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.