बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बखरी। मारवाड़ी सम्मेलन भवन में गुरुवार को नगर मारवाड़ी महिला सम्मेलन का द्विवार्षिक चुनाव शपथ ग्रहण समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में चुनाव के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। माया जयपुरिया को अध्यक्ष, आशा बजाज को सचिव तथा ऊषा नेमानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी अलका अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक कार्यों में आगे आने व एकजुट होकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, संतोष देवी शर्मा, कला नेमानी, शकुन टमकोरिया, नीलम अग्रवाल, रूबी टिबड़ेवाल, मंजू बजाज, मधु वर्मा, मंचन अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.