कौशाम्बी, फरवरी 15 -- संदिग्ध दशा में घर से लापता हुईं सरायअकिल इलाके की मौसेरी बहनें समेत तीन सहेलियां माया नगरी मुंबई की सैर करने गई थीं। अपहरण का मुकदमा कायम करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों को प्रयागराज जंक्शन से बरामद कर लिया है। बाल कल्याण समिति ने उनको परिजनों के हवाले कर दिया है। सरायअकिल इलाके के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 17 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी और उसकी 17 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ 10 फरवरी को चारा काटने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक लड़कियां नहीं लौटीं तो खोजबीन की गई, लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेश पर आननफानन अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोरियों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.