माया देवी यूनिवर्सिटी में आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए
विकासनगर, मई 30 -- सेलाकुई, संवाददाता। माया देवी यूनिवर्सिटी में शनिवार को एनडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के दौरान सतर्कता ,बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की एक्सपर्ट ने भूकंप, भूस्खलन बाढ़,आगजनी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। यह अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल, रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, प्रो. आर बी सिंह आदि मौजूद रहे।फोटो यह भी पढ़ें- माया देवी यूनिवर्सिटी में आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.