हल्द्वानी, फरवरी 28 -- कोटाबाग। कोटाबाग के डाक बंगला मैदान में शनिवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें कोटाबाग ब्लॉक के गैबुआ, पत्तापानी, बैलपोखरा, धमोला, पवलगढ़, दोहनिया, चांदपुर, आंवलाकोट, दे गांव, मूसाबगर, नयागांव की करीब 2500 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं। मुख्य बाजार और पांडे गांव की महिलाओं ने मंच पर पहाड़ी होली की प्रस्तुति दी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी से धूमधाम से होली मनाने की अपील की। यहां मीना बिष्ट, जानकी पंत, जानकी खनायत, कमला पांडे, चंपा छिमवाल, अपूर्व बिष्ट, दीपा ढ़ोडियाल, गीता तिवारी, प्रभा पांडे, प्रेम देवी, भारती बिष्ट, रिया बिष्ट, देवेंद्र ढ़ोढियाल, मदन बजावल, चंद्र शेखर बुडलाकोटी, सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.