लखनऊ, सितम्बर 15 -- बसपा सुप्रीमो मायावती वर्ष 2021 के बाद कोई बड़ी रैली करने जा रही हैं। मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली इस रैली की तैयारियों के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र तैयारियों की कमान दी है। सतीश चंद्र की देखरेख में तैयारियां की जाएंगी। रैली कांशीराम स्मारक स्थल पुरानी जेल रोड लखनऊ में होगी। मायावती उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत कर इसकी ताकत दिखाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा काफी कमजोर हुई है। उसके नेता एक-एक कर पार्टी से बाहर चले गए हैं और जनाधार भी कम हुआ है। उत्तर प्रदेश में अगले साल जिला पंचायत और इसके एक साल बाद 2027 में विधानसभा का आम चुनाव होना है। इसीलिए कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़ी रैली करने की तैयारी है। रैली की तैयारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.