नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तारीफ की है। गार्गी कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय की युवा महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती बहुत बहादुर और असरदार हैं। इसके साथ उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि युवा भारत उसकी असलियत पहचान चुका है। जादूगर के सारे जादू खत्म हो गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की युवा महिलाओं के साथ करीब आधे घंटे की बातचीत के दौरान एक लड़की सवाल करती है कि राजनीति में किन महिलाओं ने बहुत अच्छा काम किया है। इसका जवाब राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से शुरू करते हैं। वह कहते हैं कि वह उनके विरोधी हैं, पर पूर्व सीएम मायावती ने उत्तर प्रदेश की सियासत में बहुत अहम भूमिका निभाई है। राहुल गांधी ने बातच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.