लखनऊ, सितम्बर 12 -- बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में परिवारवाद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने साफ किया है कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी में अब कोई छोटा-बड़ा राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आनंद कुमार के बेटों के बच्चों को पार्टी की राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपने का सवाल नहीं उठेगा।भतीजे साइडलाइन, अब भतीजी पर भरोसा मायावती ने कहा कि अगर भविष्य में आनंद कुमार को उनकी मदद के लिए परिवार के किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे चलकर उनकी ईमानदारी, वफादारी और कार्यक्षमता को देखते हुए पार्टी में उन्हें जरूरत के मुताबिक जिम्मेदा...