नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से जारी 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे हवा-हवाई बताते हुए कहा कि यह सपा के कथित पीडीए की तरह ही खोखला है। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा का यह घोषणापत्र जनहित के बजाय धन-मन वादी सोच को दर्शाता है। मायावती ने कहा कि सपा का स्वभाव गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों, कल्याण, मान-सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध रहा है। उन्होंने हाल ही में यूपी से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा ने पीडीए को प्राथमिकता देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को तरजीह दी। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी नीतियों से प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन और पलायन जैसी गंभीर समस्याएं कैसे दूर होंगी।सप...