लखनऊ, सितम्बर 7 -- - ईशान सीधे बसपा सुप्रीमो को करेंगे रिपोर्ट यह भी पढ़ें- आकाश आनंद अब बसपा वर्कर से केवल सपोर्टर, मायावती ने भतीजे को फिर पार्टी से निकाला?कई और पदाधिकारियों की बदली जिम्मेदारी लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद को झटका देने के बाद अब पार्टी में छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में बतौर मुख्य सेक्टर प्रभारी के पद पर इंट्री करने वाले ईशान अपने कार्यों की रिपोर्ट सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अपने पिता आनंद कुमार को करेंगे। साफ है कि उनका कद मायावती के बाद दूसरी पंक्ति के बड़े नेताओं का होगा। ईशान को उत्तर भारत में सेक्टर एक व सेक्टर दो के तहत आने वाले राज्यों का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।ईशान की कार्यप्रणाली मायावती ने छोटे ...