मायावती ने कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंबेडकरनगर में हुई घटना को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अंबेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की लगभग 91 वर्षीय मां की हत्या की घटना अति-दुखद तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिन्तनीय है। ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य घटना पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने कहा कि सरकार घटना का उचित संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। यह भी पढ़ें- आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा? IPS की मां की हत्या पर मायावती ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए यह भी पढ़ें- कैसे हुई आईपीएस की मां की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.