लखनऊ, फरवरी 17 -- -पार्टी में वापसी के बाद बढ़ाया गया आकाश के ससुर का कद लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के साथ ही देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव तैयारियों में जुट गई हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। राज्यों के प्रभारियों के साथ यूपी में मंडलीय कोआर्डिनेटरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। पार्टी में वापसी के बाद आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली के साथ चार राज्यों का दायित्व देकर उनका कद बढ़ा दिया गया है। यूपी के कोआर्डिनेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और काम न करने वालों के दायित्वों में बदलाव भी किया जाए। बसपा सुप्रीमों ने हाल ही में लखनऊ की बैठक में संगठन में फेरबदल के संकेत दिए थे। इसके आधार पर संगठन में बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.