मुख्य संवाददाता, सितम्बर 8 -- UP News: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी अतर सिंह राव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका कद और दायरा बढ़ाया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत भारत के सांगठनिक ढांचे को तीन प्रमुख सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें 9 राज्यों के एक सेक्टर का मुख्य सेक्टर प्रभारी का दायित्व अतर सिंह राव को दिया गया है। अतर सिंह राव बसपा के कैडर आधारित और बेहद वफादार सिपाही माने जाते हैं। वह विधान परिषद में पार्टी के सचेतक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर दलित चेहरों में उनकी गिनती होती है। इससे पहले भी वह बसपा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे म...