मायावती को पांचवीं बार सीएम बनाने का संकल्प
कानपुर, जून 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की संगठन कॉडर की बैठक हुई। पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी झांसी चित्रकूट कानपुर नौशाद अली ने कहा कि संगठन की मेहनत से एक बार फिर बसपा की सरकार सूबे में होगी, बशर्ते सब कुछ भूल पार्टीजन पूर्व सीएम मायावती के निर्देशों पर काम करने में जुट जाएं। मायावती को पांचवीं बार सीएम बनाने में जुट जाएं। नौशाद अली ने कांग्रेस छोड़ आए और बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने के बाद बीएसपी में शामिल हुए साकेत सेंगर को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। यहां जितेन्द्र संखवार, अनिल पाल, रामशंकर कुरील, रमेश कमल, सूरज गौतम, आरके गौतम, विजय राना, जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.