नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर छह दिसंबर को आयोजित होने वाले बसपा के कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो की उपस्थिति को लेकर चला आ रहा संशय आज समाप्त होने की उम्मीद है। मायावती मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारियों, छह मंडल के प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगी। बसपा सुप्रीमो की इस बैठक में ही नोएडा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर छह दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिला संगठन के अनुसार कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द के शामिल होंने की घोषणा कर दी गई है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.