मायावती का यूपी चुनाव से पहले एक और बड़ा ऐक्शन, अब पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को किया पार्टी से बाहर
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती लगातार ऐक्शन मोड में हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दिया था। अब उन्होंने बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी वर्कर्स को विरोधियों से सावधान भी किया। 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.