लखनऊ, मई 23 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को विशेष बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश स्तरीय सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ कोआर्डिनेटरों को बुलाया गया है। यह बैठक काफी अहम बताई जा रही है। इसमें संगठन को लेकर वह कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।बसपा सुप्रीमो बैठक में संगठन की समीक्षा करेंगी। कोआर्डिनेटरों को दिए गए सदस्यता अभियान की जानकारी लेंगी और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खास संदेश देंगी। वह विपक्षी दलों की रणनीति से अपने कार्यकर्ताओं को सचेत करने के साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श कर निर्देश देंगी।बसपा प्रदेश कार्यालय में रविवार सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में मायावती चुनाव की तैयारियों को लेकर पहले दिए गए निर्देशों पर जमीन पर किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगी। पार्टी का जनाधार बढ...