हरिद्वार, फरवरी 20 -- मायापुर स्थित तुलसी चौक के पास गंगा घाट किनारे मां के साथ सो रही दो वर्षीय मासूम को देर रात आरोपी उठा ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले की जांच शुरू की गई। लेकिन, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्ची ऋषिकुल चौक के पास सड़क किनारे घूमती मिली। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, बच्ची को उठाकर ले जाने वाला आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में बताया कि यह वारदात गुरुवार देर रात की है। मूल रूप से हरदोई की रहने वाली महिला दो वर्षों से हरिद्वार में भिक्षावृत्ति कर रही है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो चुका है। पिछले तीन माह से वह मायापुर क्षेत्र में गंगा किनारे बच्ची के साथ रह रही थी। रात के अंधेरे में एक व्यक्ति बच्ची को उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.