मायापुर में हुई वज्रपात की घटना में दो छात्र सहित चार लोग घायल
बोकारो, मई 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के मायापुर पंचायत के चोटगढा में बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे हुई वज्रपात की घटना में दो छात्र सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज के देखरेख में इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे है। इस वज्रपात की घटना में मायापुर पंचायत के डोको बेड़ा गांव निवासी नैतिक गंझू (11 वर्ष), सिद्धांत गंझू (9 वर्ष), ललकी देवी(52 वर्ष) और फुदिया देवी (65 वर्ष) घायल हो गए। कैसे हुई घटना: डोको बेड़ा गांव निवासी नैतिक गंझू और सिद्धांत गंझू ट्यूशन की पढ़ाई करने गांव के बगल स्थित पिपराडीह गांव जा रहे थे, इसी दौरान बारिश होने के कारण दोनों छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.