बोकारो, दिसम्बर 17 -- पेटरवार, खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत सचिवालय में बुधवार को ग्राम ज्योति एवं एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय मुखिया किशोर मांझी ने किया। शिविर में सुबह से ही महिला पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। उक्त शिविर में कुल 197 लोगो की निशुल्क नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर ग्राम ज्योति के कार्यकारी निदेशक पशुपति कुमार सिंह , डॉ. हर्ष माथुरी , डॉ. संजय कुमार सिंह , परियोजना समन्वयक पवन कुमार पासवान , इंद्रजीत रजवार, देव गोपाल खटूवा, राजकुमार महतो, पार्वती कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...