मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मायानगर आवास सहकारी समिति में नित नई गड़बड़ी सामने आ रही है। इस बार एक फ्लैट के दो दावेदार सामने आए हैं। एक महिला 1981 से समिति की सदस्य है तो दूसरी महिला को 2017 में एक ही नंबर का फ्लैट आवंटित कर दिया गया। दोनों बुगुर्ज महिलाएं भटक रही हैं। प्रशासनिक समिति को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा है। आवास विकास स्थित मायानगर आवास सहकारी समिति में इन दिनों प्रशासनिक समिति जांच कर रही है। इस समिति का सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे को बनाया गया है। सहकारिता और आवास विकास के भी पदाधिकारी समिति मे शामिल हैं। चंद्र नगर निवासी महिला विमलेश सिन्हा ने सभापति को सौंपे पत्र में कहा है कि वह 1981 से समिति की सदस्य हैं उन्हें विनायक अपार्टमेंट में जी-42 नंबर फ्लैट आवंटित किया गया था। पिछले कुछ समय से उनसे कहा जा रहा कि आपका फ्लैट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.