मायानगरी जलमग्न! मुंबईवालों को आफत की बारिश से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- देश की आर्थिक राजधानी, मायानगरी मुंबई इस वक्त जलमग्न हो गई है। बीते सप्ताह से शुरू हुई मूसलाधार मॉनसूनी बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि दफ्तरों और स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। इस बीच वंदे भारत सहित दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अब IMD ने बताया है कि मुंबईवालों को इस आफत की बारिश से कब तक राहत मिलेगी। भारत विज्ञान मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि बुधवार को मुंबई और उसके आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पालघर के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.