हरिद्वार, मार्च 26 -- पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मायादेवी मंदिर पार्किंग में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा आठ घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में अश्लील हरकत करने पर आरोपी ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार करके हत्या की थी। बीते बुधवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मायादेवी पार्किंग में दो लोग झगड़ रहे हैं और एक युवक दूसरे पर हमला कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आठ घंटे के भीतर आरोपी संजीव निवासी सिरसी रहमतपुर संभल यूपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.